जबकि श्री बंशीधर नगर में अरिसा बानो की उम्र कम होने के कारण नोमिनेशन हुआ रद्द
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : नगर निकाय चुनाव के दौरान जिला के तीन नगर निकायों में मात्र एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत किया गया। बाकी दो नगर निकायों में सभी नामांकन सही पाया गया है। गढ़वा नगर परिषद में सभी 14 व मझिआंव नगर पंचायत के सभी प्रत्याशियों के नामजदगी का परचा सही पाया गया है। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को संवीक्षा के उपरांत एक अभ्यर्थी अरिसा बानो उम्र 27 वर्ष का नाम निर्देशन पत्र अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित न्यूनतम उम्र 30 वर्ष से कम उम्र कम होने के कारण अस्वीकृत कर किया गया। इस प्रकार संवीक्षा के पश्चात श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 विधिमान्य नाम निर्दिष्ट अभ्यर्थी हैं। इसके अलावा गढ़वा नगर परिषद में 97 में से 85 वार्ड पार्षदों का नामांकन सही पाया गया। 12 का नोमिनेशन रद्द हो गया। जबकि श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत में 97 में से 92 वार्ड पार्षद के नामांकन सही पाए गए हैं। यहां पांच नामांकन प्रपत्र रद्द कर दिया गया। जबकि मझिआंव नगर पंचायत में वार्ड पार्षदों के 58 में से 52 नॉमिनेशन सही पाए गए। 6 नामांकन रद्द कर दिया गया। इनमें से जो चाहे 6 फरवरी को अपना नाम वापस ले सकता है। 7 फरवरी को शेष सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। जबकि 23 फरवरी को वोटिंग व 27 फरवरी को काउंटिंग होगी।







