सतबहिनी झरना तीर्थ को ए ग्रेड पर्यटन स्थल एवं मोरबे उवि को +2 का दर्जा देने की मांग सदन के पटल पर रखी विधायक नरेश सिंह ने

सतबहिनी झरना तीर्थ को ए ग्रेड पर्यटन स्थल एवं मोरबे उवि को +2 का दर्जा देने की मांग सदन के पटल पर रखी विधायक नरेश सिंह ने

साथ ही रेहला ओवरब्रिज से बी मोड़ तक सड़क की दोनों तरफ नाली निर्माण की मांग रखी



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह विधानसभा में लगातार मुखर हैं। वे सदन के सभी सत्रों में क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके समाधान की आवाज उठाते हैं। जबकि इससे पहले सत्र अवधि में प्रतिदिन आधी रात में अपने सवालों को इनरौल्ड कराने सदन में जाते हैं। इस प्रकार अपने अविकसित क्षेत्र को विकास के पहले पायदान पर स्थापित करने के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने तारांकित प्रश्न और शून्यकाल के माध्यम से क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती के साथ सदन में उठाया।

तारांकित प्रश्न के माध्यम से झारखंड के गढ़वा जिलांतर्गत कांडी प्रखंड स्थित उत्कृष्ट पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित प्राचीन देवी मंदिर में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही समय-समय पर मेला और यज्ञ का आयोजन भी होता है। इस प्राकृतिक व धार्मिक धरोहर की सुषमा व रमणीयता देखते ही बनती है। लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सतबहिनी झरना तीर्थ को ए-ग्रेड पर्यटन स्थल का दर्जा देकर इसका समुचित विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाए। ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही विधायक ने मझिआंव प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय, मोरबे को +2 हाई स्कूल में उत्क्रमित करने की वर्षों पुरानी मांग भी सदन में उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है। जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए विद्यालय को जल्द +2 हाई स्कूल में उत्क्रमित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

वहीं शून्यकाल के दौरान ही विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने गढ़वा रोड ओवरब्रिज से बी मोड़ तक निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सघन आबादी वाला है और नाली नहीं होने से बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे आसपास के घरों में पानी भरने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदन में लगातार आवाज उठाते रहेंगे। अपने विधानसभा क्षेत्र को विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अभी भी मूलभुत सुविधाओं से कोसों दूर है। मैं अपने प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के सातों प्रखंडों में विकास करके उन्हें अव्वल प्रखंड बनाऊंगा।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media