श्री राम नवमी पूजा महासमिति जेनरल का रामनवमी 2026 के लिए किया गया पुनर्गठन

श्री राम नवमी पूजा महासमिति जेनरल का रामनवमी 2026 के लिए किया गया पुनर्गठन

कमलकिशोर चौबे अध्यक्ष व पंकज केसरी बने महामंत्री

रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : दिनांक 11 मार्च बुधवार को स्थानीय पंचमुखी शिव मंदिर संघत मोहल्ला गढ़वा में श्री राम नवमी पूजा महासमिति जेनरल धार्मिक न्यास बोर्ड गढ़वा की स्थाई समिति की बैठक दोपहर 2:00 बजे की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कमल किशोर चौबे को श्री राम नवमी पूजा महासमिति जेनरल का 2026 के लिए अध्यक्ष चुना गया। पंकज केसरी को महामंत्री, मोहन चंद को कोषाध्यक्ष, मनीष केसरी उपाध्यक्ष, पिंटू कुमार ओला उपाध्यक्ष, कौशल तिवारी उपाध्यक्ष, सूर्य प्रकाश सिंह संगठन मंत्री, सूरज सिंह संगठन मंत्री, अभिषेक सिंह संगठन मंत्री, तरुण श्याम सोनी मंत्री, ऋषभ चंद्रवंशी मंत्री, राजकुमार मद्धेशिया संचालक, गोपाल सोनी प्रधान संगठन मंत्री मनोनीत किए गए। बैठक में काफी संख्या में अखाड़ा समिति के सदस्य एवं राम भक्त उपस्थित थे। पुन: यह बैठक सभी अखाड़ा समितियों के साथ होगी। इस दौरान 2026 की रामनवमी की तैयारी जोर-शोर से करने पर विचार किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार मद्धेशिया ने किया।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media