राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मझिआंव में निकाली गई भव्य स्वर्वेद यात्रा

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मझिआंव में निकाली गई भव्य स्वर्वेद यात्रा


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : दिनांक 19 मार्च, 2026 दिन गुरुवार को मझिआंव प्रखंड मुख्यालय में स्वर्वेद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थागत प्रदेश के अन्न मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा ने अखंड दीप प्रज्वलन एवं सदगुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्वर्वेद यात्रा प्रखंड कार्यालय के निकट से शुरु होकर पुरानी अस्पताल के मार्ग से मुख्य पथ शहर होते हुए पुनः शहर भ्रमण करते वापस हुआ। स्वर्वेद यात्रा के बाद मंचीय सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गुरु भाई बहनों द्वारा अनेक वैदिक भजनों को सुनाया गया एवं भाव उद्गार के माध्यम से वेद परक तथ्य बताए गए। मौके पर ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान जिला इकाई गढ़वा के संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने स्वर्वेद यात्रा एवं विशेष सत्संग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में विहंगम योग के प्रणेता अनंत श्री सदगुरु सदाफल देव जी महाराज के द्वारा तपस्य जीवन एवं महान ब्रह्म विद्या के ज्ञान धारा की विशद चर्चा किया। अंत में संस्थागत प्रदेश के अन्न मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा ने सदगुरु देव के अनेक संस्मरणों को सुनाया। स्वर्वेद यात्रा पुरे राष्ट्र स्तर पर आयोजित है। भारतीय नव वर्ष के अवसर पर विहंगम योग संस्थान प्रधान कार्यालय स्वर्वेद महामंदिर धाम से यह कार्यक्रम राष्ट्र स्तर पर संचालित होता है। जिससे हम अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़े रहें और आत्म कल्याण कर सकें। मौके पर बाल देव सिंह, कृष्ण मिश्रा, अखिलेश तिवारी, विरेंद्र कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, जयपाल पासवान, दिनेश अग्रवाल, कामेश्वर बैठा, उदय प्रताप गुप्ता, जगदीश्वर राम, सरोज सिंह, अनुराधा देवी, सीमा जायसवाल, गीता देवी, सुशीला देवी, मानिकचंद साहु, रीता देवी, पुजा कुमारी, रेखा विश्वकर्मा, पूनम देवी, संतोष प्रसाद, मोहन विश्वकर्मा, मुनी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media