गढ़वा के नए डीसी बने अनन्य मित्तल
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के द्वारा गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव का ट्रांसफर कर दिया गया है। जेएसएलपीएस के कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच के पदाधिकारी को गढ़वा का नया उपायुक्त बनाया गया है। अपने कड़े प्रशासनिक निर्णय एवं व्यवस्था सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों के लिए दिनेश कुमार यादव को लंबी अवधि तक याद किया जाएगा। उन्होंने सरकारी व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई कड़े कदम उठाए थे। यद्यपि इन्हें अपने मुकाम तक पहुंचाने के लिए और वक्त की जरूरत थी। लेकिन सरकारी सेवा के नियम में स्थानांतरण एवं पदस्थापन एक अनिवार्य प्रक्रिया है। नए उपायुक्त अनन्य मित्तल का गढ़वा जिला में स्वागत है एवं उनसे भी जिले में व्यवस्था सुधार के लिए उठाए जाने वाले कदमों की प्रत्याशा है।










