![]()
सदास्मृत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत इस सप्ताह की बैठक का आयोजन बुधवार 6 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में किया जाएगा।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस बार इस संवाद कार्यक्रम में गढ़वा क्षेत्र के मोबाइल विक्रेताओं एवं मोबाइल रिपेयरिंग कार्य से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। उक्त संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान की दिशा में पहल करना है। साथ ही क्षेत्र की विधि व्यवस्था संधारण में उनकी क्या भूमिका हो सकती है इससे जुड़ी प्रशासनिक अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराना है।
एसडीएम ने संबंधित वर्ग के आमंत्रित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में स्वैच्छिक सहभागिता की अपील की है।







