शहर के पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, स्टॉक रजिस्टर की जांच की

शहर के पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, स्टॉक रजिस्टर की जांच की

ईंधन की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम


सदास्मृत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : नागरिकों द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से फोन पर मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार अपराह्न में गढ़वा शहरी क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था तथा स्टॉक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राहकों के साथ-साथ पेट्रोल पंप कर्मियों से भी फीडबैक लिया।

इस निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसी भी प्रकार की आपूर्ति-बाधा नहीं है। इस पर एसडीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में ईंधन की कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न होने दें तथा आम नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की सहज एवं निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही न तो किसी पेट्रोल पंप को बिना पर्याप्त कारण बंद रखें और न ही ग्राहकों को वापस लौटायें। यदि किसी पेट्रोल पंप को अपरिहार्य स्थिति में कुछ देर के लिए बंद करना पड़े तो बाहर स्पष्ट और बड़े अक्षरों में सूचना प्रदर्शित होना चाहिए कि उक्त पेट्रोल पंप उस समय किस कारण से बंद है। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईंधन स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने का भी निर्देश दिया, ताकि आपूर्ति की स्थिति की आवश्यकता अनुरूप नियमित निगरानी की जा सके। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने अपने अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एलपीजी गैस एवं पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पर नियमित नजर रखने का निर्देश दिया हुआ है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media