‘कॉफी विद एसडीएम’ में सरस्वतिया नदी किनारे रहने वाले बुद्धिजीवी आमंत्रित

‘कॉफी विद एसडीएम’ में सरस्वतिया नदी किनारे रहने वाले बुद्धिजीवी आमंत्रित

सदास्मृत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा



गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत इस सप्ताह विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन 27 मई बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में किया जाएगा।

इस बार कार्यक्रम में गढ़वा शहर की सरस्वती (सरस्वतिया) नदी के किनारे रहने वाले बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य सरस्वतिया नदी के संरक्षण, स्वच्छता, गहरीकरण, अतिक्रमण मुक्ति के कार्य में जनसहभागिता को लेकर स्थानीय लोगों के सुझाव, अनुभव एवं फीडबैक प्राप्त करना है।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा शहर की महत्वपूर्ण पहचान रही है तथा इसके संरक्षण के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ जनसहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे रहने वाले लोग उसकी वास्तविक स्थिति, समस्याओं एवं अतिक्रमण से जुड़े विषयों को सबसे करीब से समझते हैं। इसलिए उनके सुझाव इस दिशा में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से यह भी अनुरोध किया जाएगा कि वे सरस्वतिया नदी को अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने में यथासंभव सहयोग करें तथा आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाएं। एसडीएम ने आमंत्रित लोगों से निर्धारित समय पर स्वैच्छिक रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media