सरस्वतिया नदी पर अतिक्रमण के आरोप में 80 लोगों को एसडीएम का नोटिस

सरस्वतिया नदी पर अतिक्रमण के आरोप में 80 लोगों को एसडीएम का नोटिस

पक्ष रखने के लिए दिया गया 10 दिनों का समय


सदास्मृत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने “आपन सरस्वतिया” अभियान की शुरुआत करते हुए गढ़वा की सरस्वतिया नदी को पुनः अविरल, साफ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विलुप्तप्राय होती सरस्वतिया नदी को जनसहयोग से पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। एक ओर सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय स्वच्छता कार्यकर्ताओं की मदद से सफाई अभियान तथा गाद हटाने का कार्य कराया जाना है। वहीं दूसरी ओर संबंधित विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

एसडीएम ने कहा कि यदि स्थायी/अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो धीरे-धीरे नदी भूमि कब्जे की प्रवृत्ति नदी के अस्तित्व को समाप्त कर देगी। इसी को ध्यान में रखते हुए अंचल अधिकारी, गढ़वा द्वारा पूर्व में कराए गए सर्वेक्षण तथा स्थानीय लोगों के फीडबैक के आधार पर लगभग 80 लोगों को नोटिस थमाया जा रहा है।

नोटिस में सभी संबंधित लोगों से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने नदी के प्रवाह क्षेत्र को बाधित किया। पक्ष रखने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है।

जिन लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है उनमें गढ़वा बाजार, उंचरी, सोनपुरवा, नगवां, दिपुआं, जोबरइया, पिपरा कला आदि क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media