बकरीद को लेकर 237 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

बकरीद को लेकर 237 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

एसडीएम ने शांति और सद्भाव के बीच पर्व मनाने की अपील की


सदास्मृत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने एहतियाती कदम उठाते हुए गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के 237 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की है।

सभी सातों थाना प्रभारियों की अनुशंसा के आलोक में संबंधित लोगों को बंध पत्र भरने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई आरंभ की गई है, उनमें सर्वाधिक 85 लोग गढ़वा थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।

संजय कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की मंशा रखने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से शांति, सद्भाव एवं समरसता के वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media