मेराल क्षेत्र में पड़ने वाली सरस्वतिया नदी के तटीय क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

मेराल क्षेत्र में पड़ने वाली सरस्वतिया नदी के तटीय क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

मेराल क्षेत्र में विस्तारित किया गया “आपन सरस्वतिया” अभियान

स्थानीय लोगों के साथ विमर्श कर बनी नदी पुनरुद्धार की रूपरेखा



सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : ‘आपन सरस्वतिया अभियान’ के तहत पिछले तीन दिनों से गढ़वा शहरी क्षेत्र में बहने वाली सरस्वतिया नदी की लगातार सफाई अभियान जारी है। अभियान का दायरा बढ़ाते हुए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल क्षेत्र में स्थानीय गणमान्य लोगों को साथ लेकर सरस्वतिया नदी के तटीय इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मेराल के एक दर्जन से अधिक समाजसेवी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नदी की वर्तमान स्थिति, अतिक्रमण तथा गाद जमाव की समस्या का जायजा लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि गढ़वा शहर की तर्ज पर मेराल क्षेत्र में भी ‘आपन सरस्वतिया अभियान’ के तहत नदी का गहरीकरण, अतिक्रमण मुक्ति तथा साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा की पहचान और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है। इसके संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय लोगों और समाजसेवियों से नदी को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

बैठक 29 को: अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों के साथ विमर्श के बाद सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि 29 मई को मेराल के प्रबुद्ध लोगों के साथ इस संदर्भ में बैठक की जाएगी। तदनुरूप अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस भ्रमण के दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद गुप्ता, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि डा लालमोहन, समाजसेवी अतहर अली अंसारी, मेराल पूर्वी के मुखिया रामसागर महतो, मेराल पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, विवेकानंद चौबे, यासीन अंसारी, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा आदि के अलावा दर्जन भर लोग मौजूद थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media