“आपन सरस्वतिया” अभियान को लेकर एसडीएम ने मेराल में की बैठक

“आपन सरस्वतिया” अभियान को लेकर एसडीएम ने मेराल में की बैठक

रविवार से मेराल में नदी स्वच्छता हेतु चलेगा व्यापक जनअभियान


सदास्मृत आशुतोष रंजन


प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर संचालित “आपन सरस्वतिया” अभियान का विस्तार अब मेराल प्रखंड तक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मेराल प्रखंड में स्थानीय बुद्धिजीवियों, जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेराल क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग एवं अतिक्रमण मुक्ति के लिए इस रविवार से व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा। “आपन सरस्वतिया” नाम से चलने वाले इस अभियान के तहत लगभग तीन किलोमीटर लंबे नदी क्षेत्र की सामूहिक सहयोग से सफाई की जाएगी।

एसडीएम के प्रस्ताव पर बैठक में निर्णय लिया गया कि मेराल में “आपन सरस्वतिया” अभियान का नेतृत्व मेराल अंचलाधिकारी यशवंत नायक करेंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर गठित समिति में मेराल पश्चिमी एवं मेराल पूर्वी के मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों को शामिल किया गया है।

एसडीएम संजय कुमार ने लोगों के उत्साह एवं जनसहभागिता की भावना की सराहना करते हुए कहा कि जहां सामाजिक अभियान जनसहयोग से चलाए जाते हैं वहां सफलता अवश्य मिलती है तथा उसका सकारात्मक प्रभाव भी धीरे-धीरे व्यापक रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सरस्वतिया नदी केवल जलधारा नहीं बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान अंचलाधिकारी यशवंत नायक सहित अंचल के कई पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि रविवार से अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा तथा इसमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media