पाल महासंघ गढ़वा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी का मनाया जन्मोत्सव

पाल महासंघ गढ़वा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी का मनाया जन्मोत्सव

इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि



सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : पाल महासंघ गढ़वा के अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल के नेतृत्व में आज सुबह 8: 00 बजे राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301 वीं जयंती के शुभ अवसर पर नीलांबर पीतांबर भवन के समीप स्थित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए माता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन आदर्श पर चलने का आह्वान किया।

सचिव रमेश पाल ने राजमाता के बारे में बताते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर धनगर गड़रिया परिवार से होते हुए भी सभी जाति धर्म से ऊपर संपूर्ण मानव जीवन के उत्थान के लिए सामाजिक कार्य के हर क्षेत्र में विकास किया। उप सचिव बुद्धदेवपाल ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को नारी शक्ति का आईना बताते हुए अपने पाल समाज की महिलाओं को सामाजिक दायित्व में आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।

माल्यार्पण के बाद उपस्थित सभी पाल महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण युवा समाजसेवी राकेश पाल के साथ बैठकर एक विचार गोष्ठी किया। राकेश पाल ने अपने सभी पाल परिवारों को सभी तरह के सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर कुछ अच्छा करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही इन्होंने 2026 में पाल महासंघ का एक बड़ा सम्मेलन करने का प्रस्ताव रखा।

आज के इस माल्यार्पण कार्यक्रम में पाल महासंघ के उपाध्यक्ष-उमेश पाल, उप सचिव बुद्धदेव पाल एवं सुरेंद्र पाल, जिला संरक्षक सुखबीर पाल सहित रामावतार पाल, अशर्फी पाल, विजयपाल , रामदास पाल, राम सकल पाल, भोगनाथ पाल, विवेकानंद पाल, योगेंद्र पाल, अभय पाल, दिलीप पाल, अमरदीप पाल, राकेश पाल, विजय पाल, नितेश पाल, शिवकुमार पाल, रंजन पाल, सुमित पाल सहित विभिन्न गांव से आए हुए पाल बंधु उपस्थित थे|

Tags

About Author

Follow Us On Social Media