सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 ट्रैक्टर चिन्हित, खनन विभाग को कार्रवाई का निर्देश

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 ट्रैक्टर चिन्हित, खनन विभाग को कार्रवाई का निर्देश

कई ट्रैक्टर बिना नंबर के मिले, तीन ट्रैक्टरों पर एक ही पंजीकरण संख्या अंकित पाई गई



सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कराई गई। जांच के दौरान विभिन्न मार्गों से बालू का परिवहन करने वाले कई ट्रैक्टरों की पहचान की गई।

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर कुल 13 ट्रैक्टरों को चिन्हित किया गया है, जिनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला खनन विभाग को निर्देशित किया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई ट्रैक्टर बिना पंजीकरण संख्या के संचालित किए जा रहे थे। जिसके कारण उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी।

इसके अतिरिक्त, जांच में एक गंभीर अनियमितता भी सामने आई। तीन ट्रैक्टर ऐसे पाए गए जिन पर एक ही पंजीकरण संख्या अंकित थी। इससे वाहन स्वामित्व एवं पंजीकरण संबंधी नियमों के उल्लंघन की आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहनों की विस्तृत जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से ऐसे मामलों की निगरानी की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य अवैध खनन के साथ-साथ विधि व्यवस्था और रात में हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media