‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस सप्ताह जेसीबी मालिक आमंत्रित

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस सप्ताह जेसीबी मालिक आमंत्रित


सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के जेसीबी मालिकों/संचालकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 3 जून को अनुमंडल कार्यालय सभागार में 11:00 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य जेसीबी व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं, सुझावों एवं व्यावसायिक चुनौतियों को समझना तथा प्रशासन एवं नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना, साथ ही प्रशासनिक अपेक्षाओं से उनको अवगत कराना है।

एसडीएम ने बताया कि विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस सप्ताह जेसीबी मालिकों को आमंत्रित किया गया है, ताकि उनके अनुभवों एवं सुझावों को जाना जा सके।

उन्होंने जेसीबी मालिकों एवं संचालकों से अनुरोध किया कि यदि उनके पास समय की उपलब्धता हो तो वे स्वैच्छिक रूप से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media