बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन घायल

बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन घायल

दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के राज घाट में बीती रात्रि दो बाईक की टक्कर में एक बाईक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे घायलावस्था में स्वजनों के द्वारा भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉ फैज अहमद के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया। घायलों में अक्षय विश्वकर्मा पिता स्व गंगा विश्वकर्मा अमवाडीह निवासी उसका पुत्र आरुष कुमार, साली चांदी कुमारी का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बीती रात्रि अक्षय कुमार ताली से अपने बाईक पर पुत्र और साली के साथ केतार किसी आवश्यक कार्य से आया था। वापसी के क्रम में राज घाट मुख्य पथ में विपरीत दिशा से आ रहे एक बाईक चालक रविन्द्र यादव पिता वीरेंद्र यादव अच्छीया टोला के द्वारा आमने सामने के टकराव में तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी केतार थाना को देने के बाद तीनों घायलों को भवनाथपुर सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। इस घटना में अक्षय कुमार और उसके पुत्र आरुष की स्थिति काफी नाजुक है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media