गढ़वा में फ्यूजन डांस एकेडमी का शुभारम्भ

गढ़वा में फ्यूजन डांस एकेडमी का शुभारम्भ

भाजपा नेता उमेश कश्यप, समाजसेवी दौलत सोनी व उमेश सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : तीन राज्यों की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले का जिला मुख्यालय बिजिनेस हब व एजुकेशन हब तो पहले ही हो चुका है। अब यहां के कलाकारों के द्वारा इसे आर्ट हब बनाने का अथक प्रयास किया जा रहा है। कहां और कैसे चलिए इस खबर के जरिए आपको भी बताते हैं। शहर के चिनियां रोड शिव मंदिर के समीप कमला कॉम्पलेक्स के नीचे डांस क्लास का शुभारंभ किया गया। डांस एकेडमी के संचालक निक्की कुमारी ने बताया कि नृत्य कला में भी मेहनत करके अपना कैरियर बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन लोगो को डांस सीखना है उनलोगो का एडमिशन एक सप्ताह तक फ्री में किया जाएगा। इस मौके पर संतोष कश्यप, आकाश कुमार सिंह, रोहित राज, सौरभ, शैलेश, प्रीति बनर्जी, जीवन सिंह, शुभम सिंह, अमीषा गुप्ता, पंकज यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media