शिवालया कंस्ट्रक्शन साइट पर चली गोली

शिवालया कंस्ट्रक्शन साइट पर चली गोली

हूर गांव में हवाई फायरिंग से दहशत का माहौल

कंपनी करा रही फोर लेन हाईवे का निर्माण



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : शहर से सटे हूर गांव में मंगलवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार युवक हूर गांव के अंडरपास के पास पहुंचे। जहां शिवालया कंस्ट्रक्शन का एक छोटा कैंप स्थित है। वहां पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। उसी दौरान इन युवकों ने वहां हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग क्यों की गई, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

एसपी दीपक कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली चलाने वालों की मंशा क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवालया कंस्ट्रक्शन की ओर से अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media