राहुल जी की राजनीति का मकसद भारत का भविष्य गढ़ना है : ई ओबेदुल्लाह

राहुल जी की राजनीति का मकसद भारत का भविष्य गढ़ना है : ई ओबेदुल्लाह

कांग्रेस ने बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटकर मनाई राहुल गाँधी का जन्मदिन



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़ गढ़वा


गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ई ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में गुरूवार को गढ़वा प्रखंड के झूरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जननायक नेता विपक्ष राहुल गांधी का 55 वाँ जन्मदिन केक काटकर व छात्र-छात्राओं को कॉपी, कलम, चॉकलेट और बिस्किट बांट कर मनाया गया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ई ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि जननायक का जन्मदिन रस्म अदायगी नहीं होती। उनकी राजनीति का मकसद भारत का भविष्य गढ़ना है। इसीलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर कल के कर्णधार भारत के भविष्य बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंटकर देश का कल संवारने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा की जुमलेबाजों व आपदा को अवसर में बदलने वालों से भारत को बचाना है तो राहुल गांधी को छोड़कर कोई आशा का चिराग नहीं है। उनका जन्मदिन मनाते हुए हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस मौके पर कांग्रेसी नेता त्रिपुरारी सिंह, केयामुद्दीन अंसारी, आसिफ़ ख़ान सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media