लोगों ने बताईं मोदी काल की विशेषताएं
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़ गढ़वा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा भाजपा नगर मंडल कार्यालय पुरानी बाजार रुक्मणी साहून धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे व प्रभारी विनोद तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लखन गुप्ता के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मनोज महतो ने किया। वहीं कार्यक्रम का विषय विषय प्रवेश मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने अपनी बातों को रखा। जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा। उनके कार्यकाल में बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य किए गए। विनय चौबे ने कहा कि पूरे भारत में विकास का जो कार्य एनडीए सरकार के द्वारा किया गया वह ऐतिहासिक कार्य किया गया। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक करने का कार्य नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया। आज का भारत आत्मनिर्भर भारत है। यह पहले वाला भारत नहीं है। कांग्रेस सरकार वाला भारत नहीं है। आज जो आंख उठती है उस आंख को फोड़ कर उसी के घर में घुसकर मारने का कार्य किया जाता है। आज का भारत हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है। चारों तरफ विकास का डंका बज रहा है। विश्व में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत चौथा स्थान हासिल कर चुका है। अभी जो जम्मू कश्मीर में चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया गया तो जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के द्वारा कहा गया कि जो कार्य अंग्रेजों ने नहीं किया, कांग्रेस ने नहीं किया उस कार्य को नरेंद्र मोदी ने करके दिखा दिया। नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति के कारण आज पूरा विश्व भारत की तरफ टकटकी लगाकर देख रहा है। रक्षा का क्षेत्र हो, गरीब कल्याण का कार्य हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, रोजगार का क्षेत्र हो चारों तरफ नरेंद्र मोदी की सरकार 11 वर्षों में स्वर्णिम कार्य करने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। कांग्रेस के समय दो चार एम्स अस्पताल था। आज नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 15 से 20 एम्स बनकर तैयार है। कांग्रेस के समय में सिर्फ घोटाले होते थे। नरेंद्र मोदी की सरकार में सिर्फ विकास किया जाता है और विकास का गुणगान किया जाता है । कहा कि मोदी के विकास को घर घर पहुंचाने का कार्य मंडल भाजपा के द्वारा किया जाएगा। मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर लोगों को बताया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, सुभाष केसरी, विनोद जायसवाल, विनय चंद्रवशी, विधायक प्रतिनिधि टिंकू गुप्ता, अरविंद पटवा, मंडल पदाधिकारी संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, सत्येंद्र सोनी, छोटन सोनी, गिरधारी सोनी, सोनू चंद्रवंशी, अमर कुमार व अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

