जिलाध्यक्ष ठाकुर महतो ने जारी की सूची
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़ गढ़वा
भाजपा के आगामी कार्यक्रम को लेकर पार्टी के गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने प्रखंड स्तर पर प्रभारी का चयन किया है। मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर सभी प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 24 जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भाषा विवाद मामले, स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तर पर प्रभारी बनाए गए हैं। जिनमें रंका में विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, रमकंडा में ओमप्रकाश केशरी, डंडा में ब्रजेश उपाध्याय, गढ़वा में सांसद वीडी राम, मेराल में बालमुकुंद सहाय, चिनियां में सूरज गुप्ता, खरौंधी में शारदा महेश प्रताप देव, केतार में रघुराज पाण्डेय, भवनाथपुर में मधुलता कुमारी, सगमा में इंद्रमणि जायसवाल, धुरकी में पुर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, डंडई में अनीता गुप्ता व लक्ष्मण राम, बंशीधर नगर में पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, रमना में अरविंद तूफानी, विशुनपुरा में राजीव रंजन तिवारी, मझिआंव में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांडी में ओमप्रकाश तिवारी, बरडीहा में ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भंडरिया में मुकेश निरंजन सिन्हा, बरगड़ में कुंवर सिंह को प्रभारी बनाया गया है।