नितिन गडकरी के आगमन को लेकर जिला परिवहन कार्यालय ने जारी किया रूट चार्ट

नितिन गडकरी के आगमन को लेकर जिला परिवहन कार्यालय ने जारी किया रूट चार्ट

लोगों से की रूट चार्ट के अनुपालन की अपील


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा

03 जुलाई 2025 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेशनल हाईवे पर स्थित हूर मैदान पर आगमन के समय सुव्यवस्थित ट्रैफिक आवागमन का प्लान जारी किया गया है। इसके तहत
निम्नवत यातायात व्यवस्था की गई है।

(1) रंका की ओर से आने वाले बड़े वाहन सुबह 10:00 बजे पूर्वाह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक रंका पुल से शहर की ओर आगे नहीं जायेंगे।

(2) रंका की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन ओभरब्रिज पर न चढ़कर सीधे टंडवा की ओर जायेंगे।

(3) शहीद अंजान शरीफ की ओर जाने वाली सभी गाड़ियां मध्या चौक से होकर ही जायेंगी। फोरलेन की ओर से कोई वाहन शहीद अंजान सरीफ की ओर नहीं जायेगी। बल्कि सभी गाडियाँ लौटने के क्रम में फोरलेन पर चढ़कर सीधे झूरा गाँव होते हुए शाहपुर रोड में जायेंगी। पूरा रास्ता वनवे रहेगा। मेराल की ओर से अंजान शरीफ की ओर जाने वाली सभी गाड़ियाँ गढ़वा शहर रंका मोड़ होते हुए मध्या चौक जायेगी।

(4) कल्याणपुर ओभरब्रिज से हुर ओभरब्रिज तक फोरलेन में सबुह 10:00 बजे पूर्वाह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक सभी वाहनों के लिए आवागमन बंद रहेगा। नगरउँटारी की तरफ से आने वाली सभी बड़ी गाड़ियां लगमा से आगे नहीं बढेंग़ी। थाना प्रभारी मेराल उक्त स्थान पर थाना स्तर से गाड़ी रोकने हेतु बल की प्रतिनियुक्ति करेंगें। यह आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा ने जारी किया है।

रूट चार्ट
Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media