उमेश कश्यप ने किया 28 वां रक्तदान, बचाई एक महिला की जान

उमेश कश्यप ने किया 28 वां रक्तदान, बचाई एक महिला की जान


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


भाजपा नगर मंडल सह कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान किया गया। रिटायर्ड कल्याण पदाधिकारी रवि चंद्र पाठक की पत्नी शारदा मिश्रा को रक्त की कमी थी। रवि चंद्र मिश्रा के द्वारा मंडल अध्यक्ष से सम्पर्क किया गया। उन्होंने एक बार में बोल दिया की हम रक्त देंगे। उमेश ने जरूरतमंद महिला को रक्तदान किया। यह उमेश कश्यप का 28 वां रक्तदान था। उमेश कश्यप ने कहा कि सभी युवाओ को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार का नुक़सान नहीं होता है। रक्तदान करें – लोगो का जीवन बचाएं। आपके रक्तदान करने से किसी को जीवनदान मिलता है। इस मौके पर पारस नाथ कश्यप, आशुतोष मिश्रा, गोलू दुबे, संतोष कश्यप, विवेक कश्यप, आशीष कश्यप, हर्ष कश्यप व राजीव कश्यप उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media