अटल क्लीनिक का नाम बदलने से लोगों में फूटा आक्रोश
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
हेमंत सरकार ने कैबिनेट की बैठक के दौरान अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक रख दिया। जिसका गढ़वा सहित पूरे झारखंड में जोरदार विरोध किया जा रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। झामुमो सरकार द्वारा अटल क्लीनिक का नाम बदलना तुष्टिकरण की मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा एडवांस नाम किस उद्देश्य से रखा गया। झारखंड की जनता में काफी आक्रोश है। गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार ने देश के एक महापुरुष का अपमान किया है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के जनक थे। अटल क्लीनिक का नाम बदलने पर जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाने संवारने का काम किया है। वैसे महापुरुष के सम्मान में अटल क्लीनिक नाम दिया गया था। जिसे हेमंत सरकार ने मदर टेरेसा एडवांस क्लीनिक नाम रख कर इसे कलंकित करने का काम किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार नाम बदलकर अपनी निम्न मानसिकता को उजागर कर रही है। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंडवासियों को उनका हक अधिकार देने का काम किया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, विनोद चंद्रवंशी, उमेश कश्यप, बिनय चौबे, खुर्शीद आलम, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद चौबे, जयंत पाण्डेय, रितेश दुबे, प्रवीण पाल, विकास तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, डॉ लाल मोहन, आयुष दुबे, पीयूष चौबे, ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

