सदर एसडीएम ने जल-जमाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

सदर एसडीएम ने जल-जमाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

त्वरित राहत एवं स्थायी समाधान का निर्देश


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


सदर एसडीएम संजय कुमार ने आज गढ़वा शहर के आसपास वर्षा के कारण जल-जमाव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। लगमा गांव के पास भारी जल-जमाव से करीब 15 से 20 घरों में पानी भर गया। जिसकी सूचना मिलते ही संजय कुमार मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और तत्काल राहत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने पथ प्रमंडल के अभियंताओं को निर्देश देकर जेसीबी मशीन के माध्यम से अस्थाई हल के रूप में जल निकासी करवाई। इसके साथ ही अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आवश्यकता अनुसार वे इन प्रभावित लोगों को नजदीकी सरकारी भवनों में सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर सकते हैं। उन्होंने सदर बीडीओ को निर्देश दिया कि वे स्थल पर जाकर और वस्तु स्थिति का आकलन कर जरूरत अनुसार पात्र बुजुर्गों एवं अक्षम लोगों के लिए राशन की समुचित आपात व्यवस्था करें। लगमा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी, राजस्व निरीक्षक तथा अंचल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त, शिव मंदिर (चिनिया रोड) के पास भी जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे समीपवर्ती दो बड़े विद्यालयों के बच्चों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस संदर्भ में एसडीएम ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा को आपसी समन्वय स्थापित कर इस समस्या के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह केवल वर्षा की समस्या नहीं है, बल्कि यह अव्यवस्थित एवं अनियोजित जल निकासी तंत्र का परिणाम है। पथ प्रमंडल द्वारा सड़क निर्माण के समय इस समस्या पर विचार नहीं किया गया। जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं शहर की जल निकासी की जिम्मेदारी स्थानीय नगर निकाय की होती है। अतः दोनों विभाग आपसी समन्वय से इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर समाधान सुनिश्चित करें।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media