भंडरिया पुलिस, जैप व आईआरबी के जवानों ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन उत्सव

भंडरिया पुलिस, जैप व आईआरबी के जवानों ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन उत्सव


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


आज दिनांक 09 अगस्त 2025 को जिले के भंडरिया थाना परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ थाना प्रभारी भंडरिया, जैप 08 के सैट 130 एवं IRB 10 Parro पिकेट के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही उपस्थित छात्राओं को थाना एवं पुलिस पदाधिकारी के काम करने के तरीके, नए कानून के बारे में, यातायात नियम, नशे के दुष्प्रभाव, डायन बिसाही एवं समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शित किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं ने अपने मन की सवालों से अपनी जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने भी छात्राओं को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ उन्हें हमेशा सुरक्षित और सहयोगात्मक माहौल प्रदान करने का आश्वासन दिया। गढ़वा पुलिस समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास, भरोसा, स्नेह एवं सुरक्षा को और सुदृढ़ करने हेतु ऐसे आयोजनों को महत्व देती है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media