संगीत व नृत्य के साथ की गई पूजा अर्चना
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : श्री ठाकुर जी शिव मंदिर संगत मोहल्ला गढ़वा के प्रांगण में करमा पर्व पर करम की डाली, कासी की जड़ व परास के डाली आदि पेंड़ की डालियों को मंदिर प्रांगण में रखकर मोहल्ले की बहन बेटियां व अगल-बगल की बच्चियों ने प्रकृति पर्व करमा पूजा विधि विधान से अपने भाई की लंबी आयु की कामना के साथ किया। इसमें महिलाओं ने प्रकृति पर्व करमा पूजा का मंगल गीत गाते हुए झूमर गाते हुए नृत्य किया। सुबह सूर्योदय से पहले मंगल गीत गाते हुए विधि विधान से दानरो नदी में माता बहनों ने करम बाबा व पूजन सामग्री का विसर्जन किया। साथ में सुबह करम के पत्तों से बने साग भात दही आदि प्रसाद वितरण किया एवं प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। इस प्रकार प्रकृति पर्व कर्मा धूमधाम से मनाई गया। यह पर्व करमा विशुद्ध रूप से आपसी भाईचारा का प्रतीक और प्रकृति पर्व है। यह जानकारी मंदिर प्रबंधक एवं श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने दिया।