नीलगायों से फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

नीलगायों से फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

परिजनों में शोक, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : जिलांतर्गत बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम कौआखोह निवासी स्वर्गीय टोहन रजवार के लगभग 45 वर्षीय पुत्र सूर्यदेव रजवार उर्फ सुखाड़ी रजवार की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलगाय से फसल सुरक्षा के लिए पप्पू सिंह के खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से सुखाड़ी रजवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल पर एएसआई संतोष कुमार और पुलिस दल बल को भेजा। पुलिस ने पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके की जांच करते हुए शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर मृतक के भाई रेखा रजवार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं बाहर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हूं। उन्होंने कहा कि गांव में ही पप्पू सिंह के द्वारा खेत में बिजली करंट लगाया गया था। उसीके चपेट में आने से हमारे भैया की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि भाई की कुछ दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। वह शौच के लिए पूरब की ओर ही जाया करते थे। और आज सोमवार को भी उधर ही गए हुए थे कि बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने फसल को नीलगाय से बचाने के लिए पप्पू सिंह के द्वारा बहुत दिनों से बिजली करंट लगाया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। उसके बाद भी नित्य दिन बिजली करंट लगाया जा रहा था।

इधर घटना के संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि नीलगाय से फसल बचाने के लिए नंगा तार के माध्यम से खेत में करंट लगाया गया था। जिसके संपर्क में सुखाड़ी रजवार आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्ट्या मालूम चला है कि पप्पू सिंह के द्वारा बिजली करंट लगाया गया है। श्री सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media