प्रतिमा लगाकर वाजपेयी व जन भावनाओं का अपमान हो रहा है : रितेश

प्रतिमा लगाकर वाजपेयी व जन भावनाओं का अपमान हो रहा है : रितेश


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने मझिआंव मोड़ पर प्रतिमा लगाने को लेकर झामुमो पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मझिआंव मोड़ चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी चौक के नाम से जाना जाता है। यह नाम पहले ही घोषित हो चुका है। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित नहीं किया गया है। वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद जिला प्रशासन आखिर किस परिस्थिति में किसी दूसरे की प्रतिमा लगाने की अनुमति दिया। उन्होंने उपायुक्त से मांग किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रतिमा लगाने पर रोक लगाई जाए। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान हो रहा है। इससे जन भावनाओं का अपमान हो रहा है। अगर रोक नहीं लगायी गयी तो तमाम आम जनमानस के साथ भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के तथाकथित लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे सर्वमान्य नेता का अपमान कर रहे हैं। वे एक ऐसे नेता थे जिसका विपक्ष भी सम्मान करता था। लेकिन राजनीति के चक्कर में झामुमो के लोग पूरी तरह तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। जो जनभावनाओं का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर घर मकान तोड़ रही है। गरीबों का आशियाना उजाड़ रहा है। वहीं चौक पर प्रतिमा स्थापित कर अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जिला प्रशासन मामले को देखते हुए अविलंब रोक लगाए। अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जबावदेही जिला प्रशासन की होगी। मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, नवीन जायसवाल आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media