इनमें कॉंग्रेस के झारखंड प्रभारी के.राजू एवं प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : जिला के सुदूरवर्ती प्रखंड बरगढ़ में आयोजित कॉंग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू एवं झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भाग लिया। इनमें पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री के.एन त्रिपाठी, झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल थे। सभी कॉंग्रेसी नेताओं ने प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। साथ ही संगठन को सुदृढ़ करने के टिप्स भी दिए। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान वे क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने त्वरित निष्पादन की दिशा में प्रयास करते हुए कार्यक्रम स्थल से ही विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को फोन कर बरगढ़ एवं भंडरिया प्रखंड क्षेत्र की समस्या के निराकरण का निर्देश दिया। झारखंड कांगेस प्रभारी के.राजू ने कहा कि संगठन सृजन के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद किया तो इस क्षेत्र की कई समस्याएं सामने आईं। इनमें हॉस्पिटल में डॉक्टर की कमी एवं विजली की समस्या मुख्य रूप से शामिल है। जिसका त्वरित निष्पादन की दिशा में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से फोन पर बात कर डॉक्टर की कमी को दूर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि वोट चोरी को लेकर हमारे नेता राहुल गाँधी ने देश के सामने सबूत रखा है। इसे लेकर एलेक्शन कमीशन को जवाब देना चाहिए। वहीं झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बरगढ़ क्षेत्र में बिजली नहीं रहने की समस्या को लेकर विभाग के पदाधिकारियों को फोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए इस क्षेत्र में कैम्प लगाकर समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि दशहरा के बाद मैं अपनी उपस्थिति में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बरगढ़ में जनता दरबार लगाउंगा। जिसमें क्षेत्र की सभी समस्याएं दूर की जाएंगी। कांग्रेस पार्टी के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी आने वाले समय में बरगढ़ क्षेत्र में मजबूत होकर उभरेगी। पूर्व मंत्री के.एन त्रिपाठी ने कहा कि हमलोगों का संगठन मजबूत हो रहा है। कहा कि बहुत जल्द हमलोग बरगढ़ की धरती से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी, कॉंग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ऊर्फ बिट्टू पाठक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र तिवारी, जयशंकर पाठक, हिन्दू न्यास बोर्ड के चेयरमैन सूर्यकान्त शुक्ला, अमूल्य नीरज खलखो, झारखंड कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी, कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बरगढ़ सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।








