प्रधानमंत्री अपना घर परिवार छोड़कर देश के उन्नति के लिए अनवरत काम कर रहे हैं : वीडी राम

प्रधानमंत्री अपना घर परिवार छोड़कर देश के उन्नति के लिए अनवरत काम कर रहे हैं : वीडी राम

सांसद ने सेवा पखवाड़ा के तहत सदर अस्पताल को लाइफ सपोर्टिंग एडवांस सिस्टम युक्त एंबुलेंस किया भेंट



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा की शुरुआत रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के पलामू सांसद बीडी राम ने एडवांस सिस्टम प्रणाली युक्त हाईटेक एम्बुलेंस सदर अस्पताल गढ़वा को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन देश सेवा को समर्पित है। वे अपना घर परिवार छोड़कर देश के उन्नति के लिए अनवरत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एडवांस सिस्टम से लैस एम्बुलेंस जनसेवा के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस तरह का एंबुलेंस पहली बार सदर अस्पताल में आया है। इसका रख रखाव ठीक तरीके से करते हुए स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी लोगों की जान बचाएं। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी जनहित में काम करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए खुद को समर्पित कर चुके हैं। जिससे भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को युग पुरुष मानते हुए जन्मदिन की बधाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद घुरन राम ने कहा कि भाजपा ने देश को प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी जैसा त्यागी पुरुष दिया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की का नया इतिहास लिख रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर अनेकों बधाई दी।

भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश को समर्पित रहा है। लोगों को उनके त्याग समर्पण को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ जाॅन एफ कैनेडी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, भोला चंद्रवंशी, नवीन जायसवाल, अरविंद तुफानी, विजय केशरी, मुरली श्याम तिवारी, टिंकू गुप्ता, अरविंद धर दुबे, पार्वती सिंह, विनोद जायसवाल, उमेश कश्यप, आयुष दुबे सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media