दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय में प्रबुद्ध व्यक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी श्याम नारायण दुबे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री का जीवन जनसेवा का केंद्र रहा है। वह पुरा जीवन दूसरे के उत्थान के लिए काम करते हुए आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा भावना से सालों भर काम करते रहते हैं। भाजपा दुनिया का पहला संगठन है जो राष्ट्र हित मे काम करता है। जबकि किसी अन्य संगठनों में सेवा कार्य नहीं होता है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि टिंकु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व सांसद घुरन राम, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता वीरेन्द्र दुबे, ओम प्रकाश तिवारी, संजय ठाकुर, राजकुमार मधेशिया, विनय चौबे, डॉ पातंजलि केशरी, ओंकार तिवारी, अजय तिवारी, बिनोद जायसवाल, रुपू महतो, अनसाद बाबू, नसरुद्दीन अंसारी, ब्रजेश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

