पूरे राज्य का विकास बाधित है पर झामुमो के लोग हेमंत सरकार पर टिप्पणी नहीं करते

पूरे राज्य का विकास बाधित है पर झामुमो के लोग हेमंत सरकार पर टिप्पणी नहीं करते

हिन्दुओं पर लगातार कॉमेंट करनेवाले झामुमो के लोग अब छठ के प्रसाद पर उतर आए हैं – रीतेश



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी पर टिप्पणी करना छोड़कर हेमंत सरकार पर टिप्पणी करें। झारखंड के इतिहास में यह पहली ऐसी सरकार है जिसमें सरकारी विभागों में फंड की लगातार कमी देखने को मिल रही है। जब विभागों में फंड नहीं रहेगा तो जनता का काम कैसे होगा। इस पर झामुमो के लोग मुंह में ताला लगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार छात्रों को छात्रवृत्ति तक नहीं दे पा रही है। वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन तक बंद पड़ा हुआ है। इस मामले पर झामुमो के लोग मौनी बाबा बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वे जल्द ही क्षेत्र में लौटेंगे। गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी क्षेत्र की समस्या को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा विधायक पर छठ का प्रसाद खाने को लेकर टिप्पणी कर रहें हैं। झामुमो के द्वारा हिंदु त्योहार प्रसाद पर टिप्पणी हिन्दुओं के प्रति घृणित मानसिकता को उजागर कर रहा है। झामुमो लगातार हिन्दुओं को अपमानित करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है। पंचायत से लेकर शहरी विकास तक का काम बाधित पड़ा हुआ है। इस पर झामुमो के लोग हेमंत सरकार को कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। लेकिन जनता को भ्रमित करने के लिए गढ़वा विधायक के ऊपर टिप्पणी करने में लगे रहते हैं। लेकिन जनता झामुमो के चाल चरित्र को ठीक से समझ चुकी हहै। लाख साजिश रच लें जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर एवं बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कौन सा हेमंत सरकार की योजना चल रही है। इसे झामुमो के लोग क्यों नहीं बताते है। जबकी सच्चाई है कि पुरे झारखंड में सभी योजनाओं को झामुमो सरकार बाधित कर के रखी है। केन्द्र सरकार के फंड को भी झामुमो सरकार जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media