पकड़ी गयी एक महिला!
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
डालटनगंज : रांची के अंश और अंशिका की तरह पलामू में भी दो बच्चों को गायब करने की कोशिश की गई। लेकिन ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से किसी तरह की अनहोनी होने से बचा लिया गया। पुलिस के द्वारा दोनों बच्चों को बरामद कर लिया गया है। जबकि एक महिला को भी पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिला कई भाषाओं में बात कर रही है और अपनी पहचान छुपाने की कोशिश कर रही है। पुलिस महिला के नाम और पता का सत्यापन कर रही है एवं कई बिंदुओं पर छानबीन भी कर रही है।
दरअसल, मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को एक महिला को अपने घर पर काम करने के लिए रखा था। शुक्रवार को ही महिला पूरे परिवार के साथ घुलमिल गई। शनिवार की सुबह-सुबह घर में मौजूद दो बच्चों को अपने साथ लेकर निकल गई। महिला का इरादा दोनों बच्चों को लेकर भाग जाने का था।
परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की और महिला की भी तलाश शुरू की। बच्चों और महिला की जानकारी नहीं मिलने के बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना एवं टाउन थाना की पुलिस ने पूरे मामले में स्थानीय ग्रामीणों के मदद से सिंगरा खुर्द के इलाके से दोनों बच्चों को बरामद किया। सदर थाना की पुलिस महिला को पड़कर अपने साथ ले गई और पूछताछ कर रही है।
महिला बंगाली, उर्दू, हिंदी और इंग्लिश में बात कर रही है। महिला ठीक ढंग से अपना पता नहीं बता रही है।
महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। सदर थाना की टीम को कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं। ताकि पूरे मामले में आगे का अनुसंधान किया जा सके।
– पलामू एसपी रीष्मा रमेशन








