इस सप्ताह ‘कॉफी विद एसडीएम’ में चाय दुकानदार होंगे अतिथि

इस सप्ताह ‘कॉफी विद एसडीएम’ में चाय दुकानदार होंगे अतिथि

चाय की गुमटी, रेहड़ी और छोटे टी-स्टाल संचालकों से होगा संवाद


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत इस सप्ताह क्षेत्र के चाय दुकानदारों के साथ संवाद आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में चाय की गुमटी, ठेला एवं छोटी दुकानों का संचालन करने वाले चाय विक्रेताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

संजय कुमार ने कहा कि चाय की गुमटी, ठेला एवं छोटी दुकानें समाज में न केवल स्वरोजगार का माध्यम हैं, बल्कि सामाजिक संवाद का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। ज्यादातर चौक चौराहों या मुख्य मार्गों पर स्थित इन स्थानों पर प्रतिदिन विभिन्न वर्गों के लोग एकत्रित होते हैं, जिससे स्थानीय परिस्थितियों, सामाजिक गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त होते हैं। इस संवाद के दौरान चाय दुकानदारों से विधि-व्यवस्था से संबंधित सुझाव एवं अनुभव प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही उनकी व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक समस्याओं को भी सुना जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उन्हें प्रदान की जाएगी। ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उक्त संवाद कार्यक्रम आगामी बुधवार, 21 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय सभागार में 11:00 बजे सुबह आयोजित किया जाएगा। एसडीएम ने क्षेत्र के चाय दुकानदारों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media