पेट्रोल स्टॉक करना बना जानलेवा

पेट्रोल स्टॉक करना बना जानलेवा

वाहन से टक्कर के बाद जिन्दा जला व्यक्ति

इलाज के लिए ले जाने के दौरान तोड़ा दम

गल्फ वार का साइड इफेक्ट


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : जिले में एक बेहद  दर्दनाक घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति जिन्दा जल गया। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण तेल की भारी किल्लत की चर्चा के बीच वह युवक पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेकर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने युवक के मोपेड को टक्कर मार दिया। जिससे पेट्रोल से भरा गैलन युवक पर आ गिरा और आग लग गयी। जिसमें युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक का प्राथमिक इलाज करने के बाद रांची रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। 

ईरान -अमेरिका और इजराइल के बीच हो रही युद्ध ने पूरे विश्व में तबाही मचाई है। लेकिन इसका असर देश पर भी होने लगा है। देश में पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर जो हाय तौबा मची है। इसी अफवाह ने गढ़वा में एक युवक की जान ले ली। 

दरअसल यह घटना एनएच 343 गढ़वा अंबिकापुर छत्तीसगढ़ मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव में पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल लेकर जा रहे य़ुवक को चपेट में ले लिया। इस घटना में गैलन फटने से पेट्रोल गिर गया और आग लग गई। इससे मोपेड एवं उस पर सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना में आग में झुलसे गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता पिता स्व रामलाल गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

चिकित्सक के अनुसार उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है। बताया गया कि शंभू प्रसाद गुप्ता ने लोटो गांव में पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल खरीदा और उसे मोपेड पर रखकर ज्योंही सड़क पर आया, तब ही एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे गैलन फट गया और आग लग गई। जिससे मोपेड एवं उस पर सवार युवक आग की चपेट में आ गए। युवक के पूरे शरीर में आग की लपटें थीं और वह सड़क पर बचने की उम्मीद से दौड़ रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोग जब तक आग बुझाते, तब तक युवक का शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था। 

इस घटना की सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल गढ़वा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जो अभी युद्ध चल रहा है पेट्रोल खत्म ना हो जाए इसके लिए वह पेट्रोल लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान वाहन से धक्का लग गया। इस घटना में मोपेड गाड़ी एवं उनके शरीर में आग लग गयी। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुखिया ने कहा कि उनको सूचना मिली कि उनके गांव का एक व्यक्ति लोटो पेट्रोल पम्प के पास गैलन में पेट्रोल लेकर आ रहा था, उसी दौरान उसकी कार से टक्कर हो गई। जिसके बाद आग लग गई और वह झुलस गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की किल्ल्त को लेकर वह पेट्रोल स्टॉक कर रहा था।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media