पलामू सांसद ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात

पलामू सांसद ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात

वीडी राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं की मांग की



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद ने बरवाडीह–चिरिमिरी–अंबिकापुर नई रेल लाइन और गया–रफीगंज–इमामगंज–डालटनगंज रेल परियोजना के कार्य में तेजी लाने की मांग की। साथ ही डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर करने का प्रस्ताव भी रखा।

उन्होंने रांची से लोहरदगा, डालटनगंज, गढ़वा रोड और जपला होते हुए वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन चलाने तथा प्रस्तावित टाटा–वाराणसी वंदे भारत को इसी मार्ग से संचालित करने की मांग की।

इसके अलावा दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस को गढ़वा रोड–नगर उटारी–मिर्जापुर मार्ग से सप्ताह में तीन दिन चलाने और रांची–नई दिल्ली गरीब रथ (12877/12878) को सप्ताह में तीन दिन से बढ़ाकर छह दिन संचालित करने का सुझाव दिया।

सांसद ने गढ़वा टाउन से रांची तक वाया डालटनगंज प्रतिदिन सुबह-शाम मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी रखा। साथ ही कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई, जिनमें सिंगरौली–पटना एक्सप्रेस (मेराल, सिगसिगी), रांची–चोपन ट्रेन (मेराल), हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस (नगर उटारी) और रांची–सासाराम इंटरसिटी (सिगसिगी) शामिल हैं। इसके अलावा पलामू एक्सप्रेस का रजहरा स्टेशन पर ठहराव देने की भी मांग की गई।

उन्होंने मदार–रांची स्पेशल (09619/09620) को नियमित करने, चोपन से देवघर वाया डालटनगंज नई ट्रेन चलाने तथा कोलकाता–अहमदाबाद ट्रेन (19413/19414) की आवृत्ति सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने का भी प्रस्ताव रखा।

इसके साथ ही हरिहरगंज और छतरपुर बाजार में टिकट आरक्षण केंद्र, एलएचएस/आरयूबी में स्थायी जल निकासी व्यवस्था तथा नगर उटारी–भवनाथपुर रोड पर आरओबी निर्माण की मांग भी रखी गई।

सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने का भी आग्रह किया।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media