अनमैन्ड गेट बंद कर देने से दो दो भागों में बंट गया है गांव, हो रही घोर कठिनाई
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
ढ़वा : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दिनांक 1 अप्रैल 2026 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर Unmanned Railway Crossing को बंद कर दिये जाने से एक ही गांव दो भागों में विभक्त हो गये हैं। जिसके कारण वहां के निवासियों को आवागमन में हो रही अनेकों प्रकार की कठिनाईयों से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।
श्री राम ने कहा कि उक्त स्थानों पर LHS/RUB/ROB बनाने से जनता को कठिनाईयों से निजात मिल सकेगी। वैसे स्थानों में
- गढ़वा रोड़-गढ़वा खंड पर सोनपुरवा गॉव में कि0मी0 09/15-19,
- नगर उटारी विंढमगंज खंड पर अहिरपुरवा में कि0मी0 45/12-14,
- बुढ़वापीपर चियांकी डालटनगंज खंड पर कि0मी0 281/1-3,
- केचकी-चियॉकी खंड पर बखारी में कि0मी0 276/21-23,
- मोम्मदगंज कोसियारा सेक्शन में डाली के पास कि0मी0 352/35,
- लहर बंजारी उटारी रोड के पास कि0मी0 337/5-7,
- काजरात नावाडीह सेक्शन पर कि0मी0 377/5-7।,
- बेगमपुरा-मुहम्मदगंजप सेक्शन पर कि0मी0 350/9-11,
- सतबहिनी रेलवे स्टेशन एवं मोहम्मदगंज स्टेशन के बीच पिलर संख्या 340/33,
- हैदरनगर में एल0सी0 नं0-50 बी एवं 51सी के समीप,
- जपला एल0सी0 नं0-43 जपला ग्रीड के समीप आगमन हेतु रास्ता रेलवे के द्वारा बंद कर दिया गया है।
सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से रेल मंत्री जी से अनुरोध है कि जनता को आवागमन में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए उपरोक्त स्थानों पर LHS/RUB/ROB बनाने की कृपा की जाय।







