सहायक जेल महानिरीक्षक ने नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण

सहायक जेल महानिरीक्षक ने नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण

संचालन पूर्व आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : राज्य के सहायक जेल महानिरीक्षक तुषार गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को नगर ऊंटारी उप कारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया। यह टीम जेल आईजी सुदर्शन मंडल के निर्देश पर नगर ऊंटारी उपकारा जेल संचालन की तैयारियों की समीक्षा करने पहुँची थी। तुषार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कारा परिसर का निरीक्षण किया तथा न्यूनतम आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जेल अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और जेल कर्मियों के साथ विस्तृत विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता ने निर्देश दिया कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जेल संचालन को सुचारु करने हेतु आवश्यक कार्रवाई यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर प्रोबेशन ऑफिसर चंद्रमौलि सिंह, सेक्शन ऑफिसर आशीष जायसवाल सहित मंडल कारा गढ़वा के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media