पलामू से मुंबई की सीधी रेलसेवा 7 अप्रैल से

पलामू से मुंबई की सीधी रेलसेवा 7 अप्रैल से

7 की सुबह 4.30 बजे सांसद वीडी राम हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को करेंगे रवाना

पलामूवासियों से मौके पर मौजूद रहने की सांसद ने की अपील


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा



गढ़वा : पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए बडे ही हर्ष एवं गर्व का विषय है कि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों से पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित डालटनगंज, गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन (धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस-साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 13379/13380  जो पहले ट्रायल के रूप स्पेशल चली थी। उक्त ट्रेन को अब नियमित परिचालन की स्वीकृति रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदान कर दी गयी है।

श्री राम ने इस ट्रेन के नियमित परिचालन करने हेतु रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अनुरोध किया था।

उक्त ट्रेन के नियमित परिचालन हेतु दिनांक 07.04.2026 को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम समय प्रातः 04:30 बजे  सांसद के द्वारा सुबह में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर समस्त पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता से एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि भारी संख्या में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएं।

सांसद ने इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media