अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना होगी उनकी प्राथमिकता : डीसी

शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ बढ़ाया जाएगा आगे



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने उन्हें प्रभार सौंपा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वा के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

पदभार ग्रहण के पश्चात जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त मित्तल का स्वागत किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्र, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, जिला भूमि उपसमाहर्ता रवीश राज सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media