झारखंड से जयपुर के लिए नई ट्रेन की सौगात

झारखंड से जयपुर के लिए नई ट्रेन की सौगात

पलामू के यात्रियों को भी मिलेगा इसका लाभ



सदास्मृत आशुतोष रंजन


प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : भारतीय रेलवे ने झारखंड को एक नई सौगात दी है। रेलवे ने संतरागाछी से राजस्थान के जयपुर के खातीपुरा तक साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की पहल पर रेलवे ने नई ट्रेन का ऐलान किया है। जिससे झारखंड के लोगों को फायदा होने वाला है।

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन: साप्ताहिक ट्रेन पलामू के डालटनगंज, लातेहार, बरवाडीह, टोरी, गढ़वा रोड, जपला रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। प्रत्येक बुधवार को यह ट्रेन संतरागाछी से खुलेगी और शुक्रवार को यह ट्रेन खातीपुरा से खुलेगी। झारखंड में यह ट्रेन टाटानगर, चांडिल, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।

रात 10:50 पर पहुंचेगी रांची रेलवे स्टेशन: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की तरफ से नई ट्रेन के बारे में जानकारी साझा की गई है। साप्ताहिक ट्रेन संतरागाछी खातीपुरा एक्सप्रेस 18061 संतरागाछी से 2:15 पर खुलेगी और रांची में रात के 10:50 में पहुंचेगी। टोरी रेलवे स्टेशन पर रात के 1:30 पर पहुंचेगी और सुबह के तीन बजे के करीब डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि रेलवे की तरफ से डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने और खुलने की समय सारणी अभी जारी नहीं की गई है।

राजस्थान के लिए पलामू से पहली ट्रेन: खातीपुरा संतरागाछी एक्सप्रेस 18062 रात 9:20 पर खातीपुरा से खुलेगी। टोरी रेलवे स्टेशन पर सुबह के 8:48 और रांची रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:45 पर पहुंचेगी। रेलवे की तरफ से आधिकारिक तौर पर जल्द ही ट्रेन के उद्घाटन की घोषणा की जाएगी। बता दें कि पलामू से राजस्थान के लिए जाने वाली यह पहली ट्रेन है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media