![]()
सदास्मृत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज गढ़वा स्थित 172वीं बटालियन सी०आर०पी०एफ० के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए अजय कुमार वर्मा, कमाण्डेंट ने वृक्षारोपण की आवश्यकता तथा महत्ता की चर्चा करते हुए यह बताया कि इससे जहाँ एक ओर पर्यावरण सुरक्षित व संरक्षित रहेगा वहीं दूसरी ओर “हरित धरती” का संदेश सदैव फलीभूत होता रहेगा । प्रत्येक जवान से उन्होंने वृक्ष लगाकर उसकी सतत सेवा करने का प्रण लेने को कहा। इसी के साथ 172 वीं वाहिनी के विभिन्न कम्पनी स्थानों, जिसमें कुल्ही, बेहराटोली, पुन्दाग और बूढ़ा पहाड़ पर भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अमरेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, कुलदीप कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, अमित6 किशोर, सहा.कमा. व अमित रंजन सहा. कमा. के अतिरिक्त अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया ।







