समिति के सदस्यों को नप अध्यक्ष व सीईओ ने मोमेंटो व अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित
![]()
सदास्मृत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : बीते 27 मई को गढ़वा की पावन धरा पर आयोजित भव्य “श्री श्याम संकीर्तन” कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज गढ़वा नगर परिषद कार्यालय में आयोजन समिति के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से आयोजन समिति के सदस्यों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, परिश्रम एवं सेवा भाव की सराहना की।
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बाबा श्याम की असीम कृपा, श्रद्धालुओं के उत्साह तथा आयोजन समिति की नि:स्वार्थ सेवा और उत्कृष्ट टीम भावना के कारण यह आयोजन ऐतिहासिक एवं यादगार बना। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
सम्मान समारोह के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने भी नगर परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने बाबा श्याम से गढ़वा नगर सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।







