राष्ट्रीय खेल जूडो 2025 हरिद्वार के लिए 8 लड़कियों का चयन

राष्ट्रीय खेल जूडो 2025 हरिद्वार के लिए 8 लड़कियों का चयन


दिवंगत आशुतोष रंजन


आकाश लोहार
गढ़वा


परफेक्ट स्पोर्ट एकेडमी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर पलामू से खेलो इंडिया फिट इंडिया फेडरेशन राष्ट्रीय खेल जूडो 2025 हरिद्वार यूपी के लिए 8 लड़कियों का सेलेक्शन हुआ। एकेडमी निदेशक डॉ अज्जो हसन सिद्दीकी ने जूनियर्स के विषय में बताया कि 125 लड़कियों में 30 किग्रा से 70 किग्रा वर्ग की लड़कियां शामिल हुईं। जिनका जूडो फाइटिंग स्किल ट्रायल हुआ। सेलेक्शन वर्ग में प्रिंसी कुमारी 45 किग्रा, प्रियंका कुमारी 50 किग्रा, काजल कुमारी 42 किग्रा, सुरूचि कुमारी 38 किग्रा, ख़ुशी कुमारी 40 किग्रा, नेहा कुमारी 55 किग्रा, खुशबू कुमारी 48 किग्रा, सिमरन कुमारी 35 किग्रा का चयन पलामू स्पोर्ट क्लब जिला अध्यक्ष शिहान संतोष कुमार, सचिव संसाई सिकंदर प्रजापति व संयोजक संगीता देवी ने किया है। अगले सप्ताह धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर व रांची में राज्य ओपन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता जूडो ओपन ट्रायल में ये खिलाड़ी शामिल होंगी।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media