श्रीरामनवमी पूजा का धूमधाम से होगा आयोजन
दिवंगत आशुतोष रंजन
वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा
श्रीराम नवमी पूजा महासमिति जनरल के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मेलोडी मंडप छठ घाट में आम बैठक की गयी। उक्त बैठक में श्रीराम नवमी पूजा का धूमधाम से आयोजन, नए सत्र के लिए संस्था का पुनर्गठन एवं पिछले वर्ष के आय व्यय पर चर्चा की गयी। बैठक में महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य, सभी अखाड़ा के पदाधिकारी व सदस्य व सभी रथ के पदाधिकारी उपस्थित हुए। सभी लोगों ने अपनी अपनी बात रखी। इसके साथ ही अखाड़ा के लोगों ने सुझाव भी दिया। तत्पश्चात् सर्वसम्मति से रोहित कुमार (छोटू )को अध्यक्ष, महामंत्री राजकुमार गुप्ता (मंटू) व पिंटू कुमार (ओला), कोषाध्यक्ष विवेक सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष शुभम् गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज महतो, राहुल डिसूजा, विशाल गुप्ता, दीनदयाल पासवान व अविनाश पासवान, मंत्री गौतम गुप्ता, विशाल गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह व पवन सोनी, संगठन मंत्री निशांत कश्यप, मीडिया प्रभारी लकी मधेशी व अभिषेक कश्यप बनाए गए। जबकि विनोद कमलापूरी, राजकुमार मधेशिया, रवींद्र जायसवाल, विजय केसरी, दीपक तिवारी, अनू दुबे, उमेश कश्यप, दौलत सोनी, मनीष गुप्ता, मनीष कमलापुरी, पंकज केशरी व मनीष केशरी को सर्वसम्मति से संरक्षक बनाया गया।

