हिंदू नव वर्ष दिवस के मौके पर गढ़वा में विराट शोभायात्रा आज

हिंदू नव वर्ष दिवस के मौके पर गढ़वा में विराट शोभायात्रा आज

एकल अभियान अंचल समिति गढ़वा के तत्वावधान में शोभायात्रा का आयोजन



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा

वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा

एकल अभियान अंचल समिति गढ़वा के तत्वावधान में श्री हरि मंदिर रथ उत्सव विभाग द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को प्रारंभ हो रहे हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के उपलक्ष्य में रविवार 30 मार्च को सुबह 10:00 बजे से विराट शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। इनमें श्रद्धालु महिला एवं पुरुष दोनों शामिल होंगे। अंचल समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर पातंजलि केशरी एवं सचिव एसएस वर्मा के अनुसार इस शोभायात्रा में भाग लेने के लिए एकल अभियान की सांस्कृतिक टोली के द्वारा पूरे गढ़वा शहर के साथ-साथ जिला के कई प्रखंडों एवं गांवों में भी बाजा गाजा एवं श्री रामचरितमानस की चौपाइयों के सस्वर गायन के साथ सघन प्रचार प्रसार किया गया है। इसके साथ ही शोभा यात्रा की पूर्व संध्या पर अंचल समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे शहर एवं बाजार क्षेत्र में शहर वासियों को शोभा यात्रा में भाग लेने का सादर निमंत्रण दिया गया। इसके प्रति उत्तर में लोगों ने बड़ी संख्या में शोभा यात्रा में भाग लेने की स्वीकृति प्रदान की। मालूम हो कि यह शोभायात्रा गोविंद जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान यानि टाउन हॉल के मैदान से सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होगी। श्री राम दरबार के साथ सजे धजे रथ एवं 1000 की संख्या में धर्म ध्वजा धारी घंटा घड़ियाल के साथ जय श्री राम का जय घोष करते मेन रोड से प्रस्थान करेंगे। यह शोभायात्रा शहर का भ्रमण करते हुए गढ़वा रेलवे स्टेशन के निकट श्री राम लला मंदिर पहुंचेगी। वहां पर शोभायात्रा में शामिल गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा उपस्थित लोगों का उद्बोधन किया जाएगा। इसके बाद शोभा यात्रा के प्रतिभागियों के बीच महाप्रसाद के रूप में भोजन का वितरण किया जाएगा। इससे पहले अंतर राज्यीय बस पड़ाव के समीप अल्पाहार एवं जल ग्रहण करेंगे। समिति ने मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में लोगों से इस हिंदू नव वर्ष के पहले दिन विराट शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media