भाजपा नेता का शव कुएं से बरामद, अनुसंधान जारी

भाजपा नेता का शव कुएं से बरामद, अनुसंधान जारी

हत्या कर कुएं में शव फेंका गया : विधायक



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा

वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा

पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में बीजेपी के एक नेता का शव कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतक करेश राम पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के रंगेया के रहने वाले थे और भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के मनातू मंडल के महामंत्री थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मनातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को कुएं से बाहर निकला गया। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता मृतक करेश राम के घर पहुंचे।

विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने बताया कि करेश राम की हत्या की गई है। उसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। विधायक ने कहा कि पुलिस हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे नहीं तो आंदोलन होगा। मनातू के थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि कुएं से शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर जख्म के निशान नहीं है। परिजनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। दरअसल, स्थानीय ग्रामीणों ने करेश राम का शव कुएं में होने की जानकारी पुलिस को दी थी। जिस इलाके में यह घटना हुई है उस इलाके में एक शादी समारोह का भी आयोजन किया गया था।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media