प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला मंच की व्यवस्था रहेगी जारी
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
श्रीराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कसौधन वैश्य समाज की महिला मंच के द्वारा शोभायात्रा के प्रतिभागियों के लिए जलपान का इंतजाम किया जाएगा। मंच के द्वारा हर वर्ष यह व्यवस्था की जाती है। कहां, कब, कैसे आइए इस खबर के जरिए आपको भी बताते हैं। कसौधन वैश्य समाज के महिला मंच के द्वारा श्रीराम नवमी पूजा व श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम भक्तों के लिए मेन रोड में कोयल इलेक्ट्रोनिक के पास शीतल पेय जल, मुरब्बा, गुड़ व चना की व्यवस्था की जाएगी। पूर्व में भी महिला मंच के द्वारा यह कार्यक्रम किया जाता रहा है। कसौधन महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप ने कहा कि महिला मंच सामाजिक कार्य में हर समय बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। चाहे रक्तदान का कार्य हो, पुराना वस्त्र वितरण या ठंड में कंबल वितरण करना हो सभी कार्यक्षेत्र में हम सभी महिलाएँ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। हम अपने राम भक्तों से आग्रह करेंगे कि हमारे स्टॉल पर जरूर आएं और शीतल पेय जल और मिष्ठान का आनंद लें। इस मौक़े पर सचिव अर्चना कश्यप, उपाध्यक्ष नमिता कश्यप, कोषाध्यक्ष निधि कश्यप, संगठन मंत्री सीमा कश्यप, ममता कश्यप, गुड़िया कश्यप, प्रतिमा कश्यप, ललिता कश्यप, सोनी कश्यप, वंदना कश्यप सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।