बेहतर सहभागिता के लिए सांत्वना पुरस्कार का वितरण
अपनी स्थापित परंपरा के तहत श्रीराम पूजा महा समिति जनरल ने किया पुरस्कार वितरण
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
निष्पक्ष निर्णायक मंडली के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल ने सभी दृष्टिकोण से उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली प्रस्तुति को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडली द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर सुंदर रथ के लिए तृतीय पुरस्कार श्री राम मंडली पुरानी बाजार गढ़वा, द्वितीय पुरस्कार महाराणा प्रताप अखाड़ा मेन रोड गढ़वा, प्रथम जय भारत संघ टंडवा मेन रोड, मूर्ति झांकी में तीसरा स्थान वीर कुंवर सिंह अखाड़ा आदर्श नगर सुखबाना, द्वितीय स्थान व्यवसायी संघ अखाड़ा, प्रथम स्थान जय भवानी अखाड़ा रांकी मोहल्ला गढ़वा स्थान, जुलूस में तीसरा स्थान श्री श्री राम नवमी पूजा समिति चिनियां रोड शिव मंदिर, दूसरा स्थान श्रीदेवी संघ सहिजना , प्रथम स्थान श्रीराम अखाड़ा नवादा मोड़़ गढ़वा, भंडारा एवं स्टार स्लॉट में कसेरा संघ मेन रोड गढ़वा, दूसरा स्थान युवा शक्ति संघ रंका मोड़ गढ़वा, प्रथम स्थान झुग्गी झोपड़ी दुकानदार संघ सहिजना मोड़ गढ़वा को घोषित किया गया। सभी प्रतिभागी लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया। इसके लिए सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडली में गढ़वा के अंचल अधिकारी मोहम्मद शफी आलम, मुरली श्याम तिवारी विधिक सहायता केंद्र गढ़वा, रमाशंकर चौबे सचिव जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ, प्रणव कुमार अधिवक्ता अध्यक्ष सीडब्ल्यू सी गढ़वा, दयाशंकर गुप्ता कला एवं संगीत से, शैलेंद्र पाठक अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ, विवेकानंद उपाध्याय पत्रकार गढ़वा एवं डॉ अशोक कुमार गढ़वा शामिल थे। जिन्हें महासमिति जनरल की ओर से धन्यवाद दिया गया।

